July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

International Yoga Day 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और CM मोहन यादव ने जबलपुर में किया योग, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

International Yoga Day 2026: जबलपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित गैरिसन ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल मंगूभाई पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए। इस दौरान सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

राष्ट्रपति मुर्मू ने योग को बताया मानवता के लिए अमूल्य उपहार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मां नर्मदा की पावन धरती पर आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य उपहार है, जो विश्व को शांति, संतुलन और समरसता का मार्ग दिखाता है। योग हमारे ऋषि-मुनियों की हजारों वर्षों की तपस्या का परिणाम है और आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है।

बीमारियों की रोकथाम में योग सबसे प्रभावी

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के बीच योग सबसे प्रभावी उपाय बनकर सामने आया है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

CM मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को बताया योग की भूमि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश योग और अध्यात्म की भूमि है। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को योग का अमूल्य ज्ञान दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव विश्व कल्याण की भावना को आगे बढ़ाती रही है।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने योग को बताया जीवन का धन

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि योग व्यक्ति को अपने भीतर झांकने और आत्मचिंतन करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन और प्रसन्न मन ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। योग हमें सकारात्मकता और आत्मविश्वास प्रदान करता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए।

प्रदेशभर में हुए योग कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोगी जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close