September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

मध्यप्रदेश

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.38 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस ने 1.38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में करीब दो साल से फरार आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंदौर: मध्यप्रदेश में धोखाधड़ी के मामलों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी बीच, इंदौर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना विजयनगर पुलिस ने करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी राजेश जैन को गुजरात से गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बांसवाड़ा में जमीन दिलाने के नाम पर ब्रोकर के माध्यम से फरियादी से कुल 1,38,13,750 रुपये की राशि प्राप्त की और बाद में उसका गबन कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गुजरात के थाना किशनगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर बनकर लोगों से करता था धोखाधड़ी

फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसीपी विजयनगर पराग सैनी ने बताया कि थाना विजयनगर में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया था जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताकर लोगों से धोखाधड़ी करता था और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो जाता था। दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान निवासी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले भी उसके खिलाफ एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस आरोपी का विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पकड़ा गया आरोपी राजस्थान का निवासी है जिसे पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस द्वारा राजस्थान और गुजरात दोनों राज्यों से आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसके पूर्व के मामलों का पता लगाया जा सके।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close