July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP 24 IAS Transfer: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 12 जिलों के कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट

MP 24 IAS Transfer List: MP में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 24 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP 24 IAS Transfer List: भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 24 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। 12 जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर किया है। वहीं विवादों में रहने वाले कई अफसरों को हटा दिया गया है। सामान्य प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

इन जिलों के कलेक्टर पर गिरी गाज

आदेश के मुताबिक, पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार, छिंदवाड़ा कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, डिंडोरी कलेक्टर नेहा सिंह, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम, नरसिंहपुर कलेक्टर शीला पटले मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का तबादला हुआ है।

सिवनी से संस्कृति जैन को हटाया

इसी तरह निवाड़ी कलेक्टर लोकेंद्र कुमार, सिंगरौली से चंद्रशेखर शुक्ला, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेडेकर, पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा, कलेक्टर सिवनी संस्कृति जैन को भी हटा दिया गया है।

इन्हें मिली जिलों की जिम्मेदारी

करोड़ी लाल मीणा को बनाया भिंड कलेक्टर, गौरव बैनल सिंगरौली कलेक्टर, हरेंद्र नारायण छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं निशा सिंह को रतलाम, जमुना भिड़े को निवाड़ी, अंजू पवन भदोरिया को डिंडोरी, नीतू माथुर को अलीराजपुर और लोकेंद्र कुमार को मुरैना कलेक्टर का दायित्व मिला है। वहीं उषा परमार को पन्ना कलेक्टर बनाया गया है।

कई सालों से एक ही जिलों में पदस्थ अफसर को हटाया गया है। शासकीय स्तर पर शिकायत के मामले में यह एक्शन हुआ है।

डिंडोरी कलेक्टर नेहा सिंह का ओमकार मरकाम से हुआ था विवाद

संजीव श्रीवास्तव भिंड कलेक्टर का नारायण सिंह से हुआ था विवाद

मुरैना में अवैध उत्खनन के चलते अंकित अस्थाना को हटाया

सिंगरौली में कोल के अवैध परिवहन के चलते चंद्रशेखर शुक्ला मंत्रालय में हुए पदस्थ

भोपाल नगर निगम आयुक्त बनी संस्कृति जैन

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close