June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Damoh News : नदी में नहा रहा बच्चा बना मगरमच्छ का शिकार, जबड़े में दबाकर ले गया पानी के अंदर

Damoh News : नदी किनारे नहा रहे 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने दबोच लिया। बच्चे को मगरमच्छ गहरे पानी में खींचकर ले गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Damoh News : नदी किनारे नहा रहे 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने दबोच लिया। बच्चे को मगरमच्छ गहरे पानी में खींचकर ले गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। SDRF की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घटना दमोह के हटरी गांव में व्यारमा नदी की है। हालांकि अभी तक मगरमच्छ और बच्चे का कुछ पता नहीं चला है। टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी है।

बच्चे को जबड़े में दबोचकर ले गया मगरमच्छ

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा सिंह (8) अपने पिता अर्जुन लोधी के साथ व्यारमा नदी में शनिवार सुबह नहाने गया था। मगरमच्छ घाट के बिल्कुल नजदीक झाड़ी में छिपा बैठा था। कृष्णा घाट पर नहाने के लिए उतरा। मगरमच्छ ने झपट्टा तारा और बच्चे को जबड़े में दबोचकर पानी में ले गया। पांच मिनट बाद 50 मीटर दूर गहरे नदी में दिखाई दिया। इसके बाद नहीं दिखा।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

प्रशासन के अधिकारी के मुताबिक, वन विभाग और होमगार्ड की एसडीआरएफ टीम संयुक्त रेस्क्यू कर रही है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल रही है। क्षेत्र में लोगों को एक एडवाइजरी भी जारी की गई है कि व्यारमा नदी और सतधरू डैम के आसपास की नदियों में न जाएं।

एक दिन पहले बबलू पर किया हमला 

दमोह के गूड़ा गांव में एक दिन पहले शुक्रवार को 45 साल के बबलू पटेल पर व्यारमा में नदी में नहाते समय मगरमच्छ ने हमला किया था। मगरमच्छ ने बबलू के पैर का मांस खींच लिया था। गंभीर हालत में बबलू को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। 1 जुलाई को इमलिया चौकी के खजुरिया में 6 फीट का मगरमच्छ बैठा मिला था। लोग दहशत में आ गए थे। बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में कैद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close