July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Indore Food Poisoning News : फूड पॉइजनिंग का शिकर हुए 28 स्टूडेंट्स, मेस के खाने से बिगड़ी तबीयत

Indore Food Poisoning News : बुधवार को नवलखा फिजिकल एकेडमी के 28 से आधिक स्टूडेंट फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Indore Food Poisoning News : इंदौर में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार को नवलखा फिजिकल एकेडमी के 28 से आधिक स्टूडेंट फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, उपचार के बाद उरकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीमार स्टूडेंट में एकेडमी छात्राएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने एकेडमी प्रबंधन से पूछताछ की है। बताया कि मैस में किसने क्या खाया, इस बात की जानकारी की जा रही है। मैस में बने भोजन को जांच के लिए भेजा गया है।

फूड पॉयजनिंग  के शिकार फिलहाल 5 स्टूडेंट के नाम सामने आए हैं। इनमें शिवा पुत्र अशोक शुक्ला, रिया पुत्री ब्रजेश सिंह, पायल पुत्री राजू पटेल, सुहाना पुत्री अफसर अली, नेहा पुत्री रामशंकर शामिल हैं।

भोजन के बाद उल्टियां होने लगीं

स्टूडेंट ने बताया कि भोजन करने के बाद रात को सोने गए तो उन्हें उल्टियां होने लगी। एकेडमी के स्टाफ को जानकारी दी तो उन्होंने गोलियां दी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। लिहाजा, सुबह एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने बताया कि स्टूडेंट के स्वास्थ्य में सुधार है। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

खाद्य विभाग ने लिए भोजन के सैम्पल

फूड पॉइजनिंग की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। वह यह जानकारी जुटाने में लगे हैं कि बच्चों ने रात में क्या खाया था। एकेडमी में न्य स्टूडेंट भी रहते हैं, लेकिन वह फूड पॉइजनिंग का शिकार नहीं हुए, इसकी वजह भी तलाशी जा रही है। खाद्य विभाग की टीम मेस से भोजन के सेंपल लिए हैं।

पुरुष धाम के 44 बच्चे भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका

इंदौर में दो दिन पहले मानसिक दिव्यांग युग पुरुष धाम में बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। जहां बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार सुबह भी 10 बच्चे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस तरह आश्रम के 44 बच्चों का इलाज चल रहा है। 6 बच्चे आईसीयू में हैं। दो बच्चों ने आश्रम में ही दम तोड़ दिया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close