August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

India Census Latest Update : जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, 2025 से शुरू हो सकती है प्रक्रिया, पढ़े पूरी खबर

India Census Latest Update : जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, 2025 से शुरू हो सकती है प्रक्रिया, पढ़े पूरी खबर

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

India Census Latest Update : भारत में हर 10 साल में होने वाली जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक भारत में जनगणना अगले साल यानी 2025 में शुरू होगी। जनगणना एक साल यानी 2026 तक चलेगी।सके इसके बाद जनगणना अब देश में हर10 साल में होगी और अगली जनगणना अब अगली बार 2035 में होगी। कोविड की वजह से इसका चक्र गड़बड़ हो गया था। पहले हर दशक पर जनगणना होती आई है। इससे पहले 1991, 2001, 2011 में हुई थी और इस तरह से इसे साल 2021 में होने वाली थी।

अब आपसे संप्रदाय भी पूछ सकती है सरकार

जानकारी के मुताबिक जनगणना की साइकल कोविड महामारी के कारण गड़बड़ हो गई। महामारी के कारण जनगणना टालनी पड़ी लेकिन इसके बाद अब जनगणना का चक्र भी बदल जाएगा। अगली जनगणना 2025 में होगी और उसके बाद 2035 और फिर 2045, 2055 में होगी। बता दें कि अब तक जनगणना में धर्म और वर्ग पूछा जाता रहा है। साथ ही सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना होती है, लेकिन इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय को मानते हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति में वाल्मीकि, रविदासी, जैसे अलग-अलग संप्रदाय हैं. यानी धर्म, वर्ग के साथ संप्रदाय के आधार पर भी जनगणना की मांग पर सरकार विचार कर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close