June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Khandwa News: दर्दनाक हादसा! खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में गिरा वाहन, 11 लोगों ने तोड़ा दम

Khandwa News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में गिरी ट्रेक्टर-ट्रॉली 8-9 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article
MP Khandwa News: खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में गिरी ट्रेक्टर-ट्रॉली 11 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ट्रॉली में सवार 20–22 लोग थे। जेसीबी की मदद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। ये पूरा घटना पंधाना थानाक्षेत्र के अरदला कलां गांव की है। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जा गीरी। इस दौरान ट्रॉली में सवार लगभग 20 से 25 लोग तालाब के पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पंधाना थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े। बताया जा रहा है, कि यह घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है। जहां पर तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर ट्रॉली को ड्राइवर ने एक पुलिया पर खड़ा किया था। जहां से ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 10 से 11 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जिनमें ज्यादातर बच्चिया शामिल है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंधाना से भाजपा विधायक छाया मोरे भी घटनास्थल के लिए निकली और उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मैने सूचना पाते ही तुरंत कलेक्टर एसपी और हॉस्पिटल अमले को फोन कर बात की। हमारी कोशिश है, कि हम जल्द से जल्द सभी को बचा पाए।
Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close