June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

IND vs SL Women Asia Cup 2024 Final : श्रीलंका ने पहली बार जीता एशिया कप का खिताब, टीम इंडिया को दी 8 विकेट से मात, मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारी

Sri Lanka won the Asia Cup title for the first time, defeated Team India by 8 wickets, Mandhana played a half-century innings

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। IND vs SL Women Asia Cup 2024 Final : भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच आज यानी रविवार 28 जुलाई को वुमेंस एशिया कप टी20 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा गया। दांबुला में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा। श्रीलंका ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर एशिया कप 2024 जीता और इतिहास रच दिया।

IND vs SL Women Asia Cup 2024 Final : बता दें कि मैच से पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। आखिरी में ऋचा घोष ने 30 रन की तेज पारी खेली। श्रीलंका की जीत के बाद भारतीय महिला टीम का आठवीं बार एशिया की चैंपियन बनने का सपना अधूरा ही रह गया। श्रीलंका ने महिला टीम इंडिया को हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता।

भारतीय टीम 7 बार चैम्पियन

बता दें कि भारत वूमेन्स एशिया कप की सबसे सफल टीम है। अब तक महिला एशिया कप के 9 सीजन (2024 मिलाकर) हो चुके हैं, जिसमें से भारतीय टीम 7 बार चैम्पियन रही है। पिछली बार 2022 में वूमेन्स एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

महिला एशिया कप के पिछले 8 सीजन में से एक ही बार बांग्लादेश ने 2018 सीजन अपने नाम किया था। 7 बार भारत जीता था। मगर यह 9वां सीजन श्रीलंकाई टीम ने जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अब तक कोई भी महिला एशिया कप खिताब नहीं जीत सकी। लेकिन इस बार अब इस विजेताओं की सूची में श्रीलंका का नाम भी जुड़ चुका हैं।

 

मंधाना ने खेली दमदार अर्धशतकीय पारी

दूसरी ओर भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 30 और जेमिमाह रोड्रिग्ज ने 29 रन बनाए। जबकि श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में कविशा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close