MP DA Hike Latest News : सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली तोहफा.. 4 प्रतिशत बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कर दिया ऐलान
MP DA Hike Latest News : सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली तोहफा.. 4 प्रतिशत बढ़ाया गया महंगाई भत्ता, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कर दिया ऐलान
MP DA Hike Latest News : भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिल गया है। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे थे जो आज खत्म हो चुका है। सीएम ने महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि दिवाली पर सभी कर्मचारियों को मेरी शुभकामनाएं। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है।
मेरी ओर से आपको बधाई हो। दो अवसर हैं- दिवाली, और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस। आपका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। मैं कहना चाहता हूं कि 46 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी गई है। इसे 1 जुलाई 2023 से प्रभावी कर दिया गया है, एरियर किश्तों में दिया गया है। अब 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा,”




