April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

ममता बनर्जी ने की धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ टिप्पणी? बीजेपी ने साधा निशाना

Mamata Banerjee commented against religious texts?मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विभिन्न धर्मग्रंथों को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विभिन्न धर्मग्रंथों को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। आरोपी बीजेपी ने लगाया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ममता बनर्जी का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने एक जनसभा में यह कहा कि रामायण, महाभारत, कुरान और बाइबल भले ही खत्म हो जाए लेकिन उनकी कहानी खत्म नहीं होगी। बीजेपी ने कहा कि यह समझ से परे है कि कोई राजनीतिक नेता लोगों की आस्था के धार्मिक ग्रंथों को ख़त्म करने की कामना करेगा।

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी ने सोमवार (27 मई) को दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक अभियान के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि रामायण, महाभारत, बाइबिल और कुरान को किसी दिन भुला दिया जाएगा लेकिन उनकी विरासत कायम रहेगी। बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि कोई राजनीतिक नेता लोगों की आस्था के धार्मिक ग्रंथों को ख़त्म करने की कामना करेगा। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदू धर्म सहित अन्य धर्मों की अवमानना का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की है।

बीजेपी ने कहा कि ममता बनर्जी की हिंदू आस्था और धर्मग्रंथों के प्रति नफरत जगजाहिर है लेकिन यह बयान न केवल अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी घृणा को उजागर करता है बल्कि उनके पाखंड को भी उजागर करता है। वह मुस्लिम वोट चाहती हैं लेकिन चुपचाप कुरान को खत्म करने की इच्छा रखती हैं।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close