July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

IAS-IPS Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

IAS-IPS Transfer News : प्रदेश सरकार ने पुलिस एवं प्रशासनिक ढांचे में एक और बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS के 22 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS के 58 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rajasthan IAS-IPS Transfer : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। प्रदेश सरकार ने पुलिस एवं प्रशासनिक ढांचे में एक और बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS के 22 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS के 58 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के तहत 6 संभागीय आयुक्त एवं 6 जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग में 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक और 2 रेंज पुलिस महानिरीक्षक का तबादला किया गया है।

आईएएस डॉ. प्रतिभा सिंह को पाली के संभागीय आयुक्त पद से हटाकर जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
राजस्थान शहरी विकास व बुनियादी ढांचा निगम (रूडसिको) के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र विजय को कोटा का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
सवाई माधोपुर, डीडवाना, राजसमंद, डीग, ब्यावर व चुरू के जिला जिलाधिकारी बदले गए हैं।

आईपीएस के तबादलों के तहत

महानिरीक्षक (सुरक्षा) राजेश मीणा को उदयपुर रेंज का महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया।
अजयपाल लांबा को महानिरीक्षक (उदयपुर रेंज) से जयपुर रेंज के महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया।
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ही रहेंगे।
इसी तरह हनुमानगढ़, जयपुर ग्रामीण,जोधपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर व टोंक सहित 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

भजनलाल शर्मा सरकार ने सितंबर माह में दूसरी बार बड़े स्तर पर अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इससे पहले 5 सितंबर को भी प्रदेश में 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close