
चंडीगढ़। Haryana Assembly Election 1st BJP List : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी दिन बचे हुए हैं। इस बीच, हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में 67 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से, ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला से, अनिल विज अंबाला कैंट से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से, भव्या बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे।


