July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल होगी जारी, धमतरी के हजारों किसानों के खातों में पहुंचेगी राशि

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

PM Kisan Utsav Diwas in Dhamtari: धमतरी। जिले के किसानों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि सीधे हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस भी मनाया जाएगा।

सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। 23वीं किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि के लिए जारी की जा रही है, जिसका लाभ पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगा। इससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी।

देशभर में मनाया जाएगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 20 जून को पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लाइव वेबकास्ट के माध्यम से जोड़ा जाएगा ताकि वे सीधे संबोधन सुन सकें।

धमतरी में प्रशासन ने पूरी की तैयारी

धमतरी जिला प्रशासन द्वारा भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला मुख्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, विकासखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायतों तथा कृषि मंडियों में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

किसानों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। साथ ही किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, किसान कल्याण कार्यक्रमों और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें नई कृषि पहलों से जोड़ना है।

किसानों में उत्साह का माहौल

सम्मान निधि की नई किस्त जारी होने की खबर से जिले के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि योजना से मिलने वाली राशि खेती की लागत और अन्य आवश्यक कार्यों में मददगार साबित होती है। प्रशासन ने पात्र किसानों से कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close