Guna Lok Sabha Election Result 2024 : ज्योतिरादित्य सिंधिया 4 लाख से अधिक वोटों से जीते, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार
Guna Lok Sabha Election Result 2024 : गुना शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत दर्ज कर ली है। सिंधिया ने 4 लाख 10 हजार वोट से जीत दर्ज की है।
Guna Lok Sabha Election Result 2024 : गुना। देश के 97 करोड़ मतदाताओं ने 543 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट छोड़कर 542 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त के बीच सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। वहीं अब रूझान आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुरुआती रूझान के अनुसार पूरे देश में एनडीए 291 सीटों में आगे चल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन 232 सीटों पर आगे चल रही है।
बात करें मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीट की तो यहां कांग्रेस के बड़े से बड़े दिग्गज ढेर हो गए हैं। यहां तक कि कांग्रेस ने अपनी पुश्तैनी सीट छिंदवाड़ा को भी खो दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि गुना शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत दर्ज कर ली है। सिंधिया ने 4 लाख 10 हजार वोट से जीत दर्ज की है। वहीं, अन्य सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।




