June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Gold-Silver Rate: 14 फरवरी को सोना हुआ और सस्ता, चांदी भी पड़ी फीकी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 155920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर सोने का भाव और नीचे आया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 155920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मुंबई में कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है। बाजार का ध्यान अमेरिका में खुदरा महंगाई के आने वाले आंकड़ों पर है। अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग नरम पड़ी है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत

चांदी में भी 14 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close