July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold Rate Today: घट गए सोने के दाम, चांदी की कीमत बढ़ी, जानें 9 नवंबर को ताजा भाव

Gold Rate Today 9 November: 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹980 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1160 प्रति 10 ग्राम तक घट गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold Rate Today 9 November: भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि महंगे सोने का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹980 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1160 प्रति 10 ग्राम तक घट गई है।

विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ‘वेट एंड वॉच’ नीति के चलते गोल्ड की डिमांड पर दबाव बना हुआ है। 9 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,22,170/10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,12,000/ प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,11,850 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,020 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

चांदी की कीमत में उछाल

सोने के मुकाबले चांदी ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ी है। बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत ₹500 प्रति किलो बढ़ी है। फिलहाल भारत में चांदी ₹1,52,500 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड हो रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव $48.48 प्रति औंस तक पहुंच गया है।

देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (9 नवंबर 2025)

🔹दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,12,000/10 ग्राम

🔹मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,22,070/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,11,900/10 ग्राम

🔹चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,22,020/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,11,850/10 ग्राम

🔹जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,12,000/10 ग्राम

🔹भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,22,070/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,11,900/10 ग्राम

🔹लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,12,000/10 ग्राम

🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,22,170/10 ग्राम | 22 कैरेट – ₹1,12,000/10 ग्राम


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close