April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Gold and Silver Rate Today : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज क्या हैं सोने-चांदी के रेट

Gold and Silver Rate Today : सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपये मजबूत होकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold and Silver Rate Today : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपये मजबूत होकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी लगातार चौथे दिन 1,400 रुपये के उछाल के साथ 93,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 800 रुपये अधिक है।’’

सोने-चांदी का वैश्विक भाव

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर अधिक है। गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में उछाल की वजह अमेरिका में उम्मीद से कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़े है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व वर्ष 2024 में कम से कम दो बार ब्याज दर में कटौती करेगा। चांदी भी 30.40 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा बोली गई। गुरुवार को यह 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

सोने-चांदी के वायदा भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाले सोने का भाव शुक्रवार शाम 0.27 फीसदी या 199 रुपये की गिरावट के साथ 72,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.44 फीसदी या 1322 रुपये की गिरावट के साथ 90,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, 5 सितंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.59 फीसदी या 1489 रुपये की गिरावट के साथ 92,364 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close