July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

देवास में L&T कंपनी से पाइप चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 5 लाख का सामान जब्त

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Devas News: भोपाल/देवास। देवास जिले के बागली क्षेत्र अंतर्गत कांटाफोड़ थाना पुलिस ने एलएनटी (L&T) कंपनी से लोहे के पाइप चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पाइप और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन सहित करीब 5 लाख रुपए का मशरुका जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 14 मई को एलएनटी कंपनी प्रबंधन ने पाइप चोरी होने की लिखित शिकायत कांटाफोड़ थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तुमड़ीखेड़ा के पास से एलएनटी कंपनी के पाइप चोरी करने की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

हालांकि, मामले में चोरी का माल खरीदने वाले चार अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

पूरी कार्रवाई कांटाफोड़ थाना प्रभारी अराधना रायकवार के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close