Jayant Malaiya on MP Budget 2025 : मध्यप्रदेश बजट को लेकर बोले पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, कहा- ‘पूरे प्रदेश में बढ़ रहा पूंजी निवेश’
Jayant Malaiya on MP Budget 2025: मध्यप्रदेश का बजट पेश होने से पहले पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया का बयान सामने आया है।
भोपाल: MP Budget 2025: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन है। आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि, इस साल मोहन सरकार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती हैं। वहीं सदन में आज भी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष लगातार अलग अलग मुद्दों पर सरकार का घेराव कर रहा है। वहीं बजट को लेकर पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया का बयान सामने आया है।
मध्यप्रदेश बजट को लेकर क्या बोले पूर्व वित्त मंत्री?
मध्यप्रदेश का बजट पेश होने से पहले पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया का बयान सामने आया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया ने कहा कि बीजेपी के एमपी के आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। ये बजट आम जनता के लिए बेहतर होगा। पूरे प्रदेश में पूंजी निवेश बढ़ रहा है, निवेशकों का ध्यान भी प्रदेश निवेश पर है। हमारे पास मेन पावर है, लैंड है और अन्य रिसोर्सेस हैं।
जयंत मलैया ने कहा कि जो पुरानी योजनाएं चल रही हैं, उन योजनाओं का बजट में समावेश होगा। जो बजट होगा, चारों वर्गों के लिए के लिए होगा। किसानों के लिए भी सीएम ने घोषणा की थी 175 रुपए का बोनस देंगे। घोषणा पत्र जो होता है, वो 5 साल के लिए होगा तो अगले चुनाव से पहले सारे वादे पूरे होंगे। इस बार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया जा सकता है।
इन योजनों पर हो सकता है कुछ ऐलान
बता दें कि इस बजट में मोहन सरकार कई मुख्य योजनाओं पर बड़े ऐलान कर सकती है। जैसे लाडली बहना योजना की मासिक किस्त बढ़ाने पर चर्चा। नए आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा। सस्ती दर पर बिजली का ऐलान। सौर ऊर्जा पंप। पीएम किसान समृद्धि केंद्र। हर संभाग में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी। खेल स्टेडियम के निर्माण। लखपति दीदी योजना आदि पर कुछ निर्णय ले सकती है।
बता दें कि इस बजट में सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा तो 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। तो वहीं सरकारी कर्मचारी भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आस लगाए बैठे हैं। हालांकि मोहन सरकार बजट के जरिए कर्मचारियों को होली के पहले खुशखबरी दे सकती है।




