
Rajasthan Latest News : जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में अगले पांच साल में 50 करोड़ पौधे (पेड़) लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। शर्मा बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर दूदू के गाडोता में 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।




