June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Raipur New : रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 52 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 7 जून 2026 की रात शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 52 नशे में वाहन चला रहे चालकों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

9 प्रमुख स्थानों पर हुई एक साथ जांच

पुलिस कमिश्नर और प्रभारी पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) के निर्देश पर एसीपी यातायात सतीष ठाकुर के नेतृत्व में शहर के 9 प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भट्ठागांव, टाटीबंध, कालीबाड़ी, जय स्तंभ, भनपुरी चौक और पंडरी थाना क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित किया गया।

34 कार चालक सहित 52 लोग पकड़े गए

ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान कुल 52 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनमें 34 कार चालक, 11 बाइक चालक, 2 टाटा एस चालक, 4 ट्रक चालक और 1 पिकअप चालक शामिल हैं। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस साल 3365 चालकों पर हुई कार्रवाई

यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 3365 वाहन चालकों के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार चलाया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close