CAA के तहत पहली बार इतने लोगों को मिली भारत की नागरिकता, यहा देखें पूरी जानकारी
Citizenship Amendment Act : नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के तहत अब नागरिकता का सार्टिफिकेट मिलना शुरू हो गया है।
दिल्ली. नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के तहत अब नागरिकता का सार्टिफिकेट मिलना शुरू हो गया है। जिसकी शुरुआत बुधवार को हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा 14 लोगों को नागरिकता का सार्टिफिकेट सौंपा गया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार ने नई दिल्ली में सार्टिफिकेट 14 लोगों को नागरिकता के सार्टिफिकेट सौंपकर उन्हें बधाई दी है।
इनको मिल सकती है भारत की नागरिकता
जानकारी के अनुसार CAA के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जा सकती है। जिसके तहत बुधवार को केंद्र सरकार के केंद्रीय गृह सचिव द्वारा नगारिकता के दस्तावेज 14 लोगों को सौंपे गए। जिससे उनमें खुशी की लहर है।
आनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
आपको बता दें कि अब भारत की नागरिकता पाना काफी आसान हो गया है। हालांकि भारत की नागरिकता उन्हीं लोगों को मिलेगी। जो उपर दर्शाये गए देशों से आए हुए और पात्रता में आते हों। गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकता पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया गया है। ऐसे में जिन्हेंं भारत की नागरिकता चाहिए वह आनलाइन आवेदन कर भारत की नागरिकता प्राप्त कर सकता है।




