July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशराजनीति

PM Modi Mann ki Baat : ‘मन की बात’ का 114वां एपिसोड..कार्यक्रम के 10 साल पूरे, पीएम मोदी ने इन बातों का किया जिक्र

PM Modi Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम का 114वां शो है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्ली। PM Modi Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम का 114वां शो है। आज पीएम देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए टोल फ्री नंबर 18 00-11-78 00 के माध्यम से अपने विचार और सुझाव दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी यात्रा को 10 साल हो चुके हैं। यह कार्यक्रम विजयादशमी के दिन शुरू हुआ था। 10 साल पूरे होने के समय नवरात्रि का पहला दिन होगा। मन की बात के कई पड़ाव हैं जिन्हें मैं भूल नहीं सकता।

जल संरक्षण पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मित्रों, पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। हमें बारिश का पानी बचाना चाहिए। जल संरक्षण हमें पानी की कमी से निजात दिलाता है। ऐसा ही एक प्रयास झांसी में देखने को मिला है। यहां की जल सहेलियों ने नदी को पानी से लबालब कर दिया है। सैंकड़ों तालाबों और जल स्त्रोत को नया जीवन दिया है। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में महिलाओं ने तालाब बनाकर मछली पालन शुरू किया, जिससे उनकी आय के साथ पानी की कमी भी दूर हुई। इसी तरह का प्रयास छतरपुर में भी देखने को मिला है।

पीएम मोदी ने किया चकोर पक्षी का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ ने साबित किया है कि देश के लोगों में सकारात्मक जानकारी की कितनी भूख है। सकारात्मक बातें, प्रेरणा से भर देने वाले उदाहरण, हौसला देने वाली गाथाएं, लोगों को बहुत पसंद आती हैं। जैसे एक पक्षी होता है ‘चकोर’, जिसके बारे में कहा जाता है कि वो सिर्फ वर्षा की बूंद ही पीता है। ‘मन की बात’ में हमने देखा कि लोग भी चकोर पक्षी की तरह देश की उपलब्धियों को, लोगों की सामूहिक उपलब्धियों को, कितने गर्व से सुनते हैं।

पीएम मोदी ने किया अमेरिका यात्रा का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को अपनी विरासत पर गर्व है। यही वजह है कि मुझे हाल की अमेरिका यात्रा के खास पहलू को लेकर बहुत संदेश मिले हैं। हमारी प्राचीन कलाकृतियों को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनापन दिखाया। मेरी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने भारत को करीब 300 कलाकृतियों को वापस दिया है। इनमें से कुछ 4 हजार साल पुरानी हैं।

इन चैनलों में हो रहा प्रसारण

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो की वेबसाइट और मोबाइल एप पर होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी लोग कार्यक्रम सुन सकते हैं। यह कार्यक्रम पहली बार 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था। मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत तीन अक्तूबर 2014 को हुआ था। यह कार्यक्रम 11 विदेशी और 22 भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा 29 बोलियों में भी प्रसारण किया जाता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close