July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Earthquake Latest News : भूकंप के झटकों से हिली इस राज्य की धरती, डरकर घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake Latest News : शुक्रवार को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया है। ये भूकंप उत्तरकाशी में आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Earthquake Latest News : भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में एक बाद एक भूकंप की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस कारण लोगों के बीच भूकंप का भय बढ़ता जा रहा है। अब शुक्रवार को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया है। ये भूकंप उत्तरकाशी में आया है। भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

दो बार आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में गुरुवार को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है। इससे पहले सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर कम तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 दर्ज की गई थी।

पर्वत से गिरने लगे पत्थर

उत्तरकाशी में दूसरे भूकंप का झटका बेहद तेज था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वरूणावत पर्वत के भूस्खलन संभावित क्षेत्र से पत्थर भी गिरने लगे। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि, गुरुवार को आए इस भूकंप के कारण अब तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों के बाद जिले के डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों से इसके संबंध में जानकारी लेने का निर्देश जारी किया है। इस भूकंप ने लोगों के मन में 1991 के विनाश की याद दिला दी है। आपको बता दें कि उत्तरकाशी में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप ने क्षेत्र में बड़ा विनाश मचाया था।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close