April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Maharashtra Political News : ‘हल्के में नहीं लेना वरना तांगा पलट दूंगा’, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी खुलेआम चेतावनी

Maharashtra Political News : एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पहले ही कहा है कि उन्हें हल्के में न लें,नहीं तो वह तांगा पलटा देंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Maharashtra Political News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पहले ही कहा है कि उन्हें हल्के में न लें,नहीं तो वह तांगा पलटा देंगे। वो कार्यकर्ता हैं, सामान्य कार्यकर्ता हैं, बालासाहेब और दीघे साहब के कार्यकर्ता हैं, यह समझ कर उन्हें सबक लेना चाहिए। एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब उन्हें हल्के में लिया गया तो 2022 में तांगा पलट दिया, सरकार बदल दिया। आम लोगों की मन की सरकार को लाये वो लोग, डबल इंजन की सरकार जो लोग चाहते थे। उसी वक्त विधानसभा में कहा था कि वो और देवेंद्र फडणवीस 200 से ज्यादा सीट लाएंगे और 232 सीट लेकर आए। इसलिए यह इशारा जिसे समझना वह समझ लें, वो अपना काम करते रहेंगे, रोज आरोप लगा रहे हैं।

पवार साहब का अपमान किया गया- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें पुरस्कार मिला। पवार साहब ने पुरस्कार दिया, एक मराठी व्यक्ति ने मराठी व्यक्ति को पुरस्कार देता है, राष्ट्र गौरव पुरस्कार उनके जैसे कार्यकर्ताओं को दिया गया। इससे कितनी जलन हो गई, कितने जलोगे, एक दिन जलकर खाक हो जाओगे। इसलिए मैं कहता हूं, उस वक्त पवार साहब का अपमान किया, जिन्होंने उनको मुख्यमंत्री बनाया था। साहित्यिक लोगों को दलाल कहा, उनका अपमान किया। मेरा अपमान छोड़ो, अमित शाह का नाम जोड़ा गया। यह सब चल क्या रहा है, सुधरेंगे कि नहीं, अभी भी कह रहा मेरे ऊपर जितने भी आरोप लगाओगे, कितनी भी गालियां दो, जब तक महाराष्ट्र की जनता उनके साथ है तो उन्हें कोई चिंता नहीं है।

रमजान में 1 घंटे पहले छुट्टी का प्रस्ताव नहीं- शिंदे

यह पूछे जाने पर कि अन्य राज्यों में रमजान के दौरान मुस्लिम समाज को 1 घंटे पहले छुट्टी दी जा रही है क्या इस तरीके की बात क्या महाराष्ट्र सरकार भी सोच रही है। इसका उत्तर देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रमजान के महीने में 1 घंटे पहले छुट्टी का इस तरीके का कोई प्रस्ताव अभी आया नहीं है।

विदर्भ के दौरे पर हैं शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा की वो विदर्भ के दौरे पर हैं। चुनाव के दौरान वह प्रचार के लिए आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि महायुती के उम्मीदवार को चुनकर दो इसलिए वो आभार करने के लिए यहां आये हैं। महाराष्ट्र की जनता ने महायुती को बड़ी जीत दी है। हमारी जवाबदारी और बढ़ गई है। उनको आभार करने के लिए आया हूं। आज दसवीं के परीक्षा लीक होने के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे पर कार्रवाई होगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close