July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

Vivo T4X 5G : भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4X 5G स्मार्टफोन, आपको भी हैरान कर देंगे फीचर्स, देखें मोबाइल की पूरी डिटेल्स

Vivo T4X 5G : भारत में लॉन्च हुआ Vivo T4X 5G स्मार्टफोन, आपको भी हैरान कर देंगे फीचर्स, देखें मोबाइल की पूरी डिटेल्स

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vivo T4X 5G :  Vivo ने भारत में एक और तगड़े फीचर वाला सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह सस्ता फोन 50MP कैमरा, 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को 14,000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर कंपनी बैंक ऑफर्स भी दे रही है। वीवो का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3X 5G का अपग्रेड होगा। इसमें कंपनी ने कैमरा, बैटरी और प्रोससर समेत कई चीजें अपग्रेड की हैं।

Vivo T4X 5G की कीमत

वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 14,999 रुपये और 16,999 रुपये में आता है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- मरीन ब्लू और प्रोंटो पर्पल में खरीदा जा सकता है। Vivo T4X 5G की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन की पहली सेल 12 मार्च को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ-साथ कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर आयोजित की जाएगी।

Vivo T4X 5G के फीचर्स

यह फोन 6.74 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 120Hz है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

वीवो के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। इस फोन के बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ डायनैमिक लाइट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग के साथ आता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close