July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

बालोद में सनसनी: खेत में पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले महिला और युवक के शव

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Sensation in Balod: बालोद। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोदा में रविवार सुबह एक खेत में पेड़ पर लटके महिला और युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे पाकुरभाट मार्ग से अंदर खेत में दोनों को एक ही फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतकों की पहचान संतोषी बाई यादव (40) और थलेश खरांशु (25), निवासी ग्राम गब्दी थाना अर्जुंदा के रूप में हुई।

मोबाइल में उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर पहचान
आसपास के थानों से जानकारी लेने पर अर्जुंदा क्षेत्र से दो लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद स्वजन को बुलाया गया। उन्होंने मोबाइल में उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर पहचान की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी
जानकारी के अनुसार संतोषी बाई शनिवार सुबह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटी। स्वजन ने देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक थलेश अविवाहित था और मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। संतोषी भी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close