CM Mohan Yadav’s big announcement : केरल और त्रिपुरा के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, खोल दिया कुबेर का खजाना, दिए इतने करोड़ रुपए
CM Mohan Yadav's big announcement : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मोहन यादव ने केरल और त्रिपुरा के लिए आपदा राहत राशि देने का ऐलान किया है।
CM Mohan Yadav’s big announcement : केरल के वायनाड में बीते दिनों भयंकर भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। इसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, वर्तमान में त्रिपुरा भी भारी बाढ़ से जूझ रहा है। अब केरल और त्रिपुरा दोनों ही राज्यों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मोहन यादव ने केरल और त्रिपुरा के लिए आपदा राहत राशि देने का ऐलान किया है।
आपदा राहत में 20-20 करोड़ रुपए दिए
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश सरकर ने त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकार को आपदा राहत में 20-20 करोड़ रुपए दिए हैं। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात की जानकारी दी है। सीएम मोदन यादव ने कहा है कि आपदा में बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है।




