Chhatarpur Accident News : भीषण सड़क हादसा..! ट्रक ने टैक्सी में मारी टक्कर, 7 की मौके पर मौत
Chhatarpur Accident News : इस हादसे में 7 की मौके पर मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Chhatarpur Accident News : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। कदारी के पास NH-39 हाइवे पर ट्रक ने टैक्सी में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 की मौके पर मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
रेलवे स्टेशन से बागेश्वर जा रही थी टैक्सी
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई टैक्सी छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रही थी। टैक्सी का नंबर UP-95 AT 2421 है। ट्रक का नंबर PB-13 BB 6479 है। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक से जुड़ी हुई और डिटेल खंगालने में जुटी हुई है।
टैक्सी में अपनी क्षमता से 4 गुना अधिक थी सवारी
घटना स्थल से ये भी जानकारी सामने आई है कि हादसे का शिकार हुई टैक्सी में अपनी क्षमता से 4 गुना अधिक सवारी भरी हुई थी। ये हादसा छतरपुर जिले में कदारी के पास एनएच 39 पर सुबह 5 बजे के आसपास हुआ है।
ट्रक की टक्कर से टैक्सी के उड़े परखच्चे
मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर भेजा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। वहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि हादसा काफी विभत्स था। ट्रक की टक्कर से टैक्सी के परखच्चे उड़ गए।




