April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Update : मानसून की विदाई, इन जगहों पर होगी हल्की बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

MP Weather Update : मानसून की विदाई, इन जगहों पर होगी हल्की बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मानसून सीजन विदा लेने को तैयार है। बारिश का कोई स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। यही कारण है कि अगले कुछ दिन एमपी में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मंगलवार को इंदौर और उज्जैन समेत 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन 5 अक्टूबर के बाद पानी गिरने के आसार कम ही हैं।

मध्य प्रदेश में इस बार 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। जो कि एक सप्ताह के अंदर ही पूरे प्रदेश में एक्टिव हो गया। ग्वालियर-चंबल में सबसे लेट बारिश शुरू हुई, लेकिन मानसून की विदाई भी इन्हीं जिलों में सबसे पहले होगी। एमपी में 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 18 फीसदी अधिक है।

मंगलवार को ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार को बालाघाट, सिवनी, मंडला, सागर, दमोह, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। जबकि, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य जिलों में तेज धूप खिली रहेगी।

सोमवार को 5 जिलों में गिरा पानी 

सोमवार को नर्मदापुरम, धार, खजुराहो, रीवा और सिवनी जिले में हल्की बारिश हुई। शेष जिलों में तेज धूप खिली रही। मंगलवार को भी एमपी के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी। इससे उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close