July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG Weather Update : नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, रायपुर में भी राहत के आसार

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। अंबिकापुर, सूरजपुर सहित कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर समेत 27 जिलों के लिए तेज आंधी, गरज-चमक, वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का असर बना रहा। अब प्रदेशभर में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

27 जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए प्रदेश के 27 जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

वहीं रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कांकेर, राजनांदगांव, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर में आज आंधी और बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी दी है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों और यात्रियों को भी मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close