June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Dhamtari News: धमतरी के 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का भव्य समापन, 3 हजार खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिला मंच

Chhattisgarh Dhamtari News: जिले में आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले में आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में जिले के 90 स्कूलों के 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

नगर निगम के इंडोर स्टेडियम में 9 मई से 8 जून 2026 तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। शिविर में जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, योग, कुडो, शतरंज, बैडमिंटन, गतका, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और नेटबॉल सहित कई खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभागियों का उत्साह और समर्पण देखने लायक रहा।

समापन समारोह में कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों के साथ तीरंदाजी में भी हाथ आजमाया। उन्होंने कहा कि यह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर धमतरी जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि शिविर में मिली व्यापक जनभागीदारी और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से जिले में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

कलेक्टर ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर योजना में चयनित 63 युवाओं का भी सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close