July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessदेशब्रेकिंग

BSNL Best Recharge Plan : BSNL के इस 365 दिन वाले सस्ते प्लान ने मचाई धूम, यूजर्स को मिलेगा भरपूर डेटा

BSNL Best Recharge Plan : प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे मोबाइल टैरिफ के बीच BSNL यूजर्स को सस्ते में अच्छे प्लान ऑफर कर रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

BSNL Best Recharge Plan : BSNL 4G सर्विस जल्द पूरे देश में शुरू होने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके लिए हजारों मोबाइल टॉवर को अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड इसके अलावा अपनी 5G सर्विस की भी टेस्टिंग कर रही है, जल्द ही यूजर्स को 5G सेवा का भी लाभ मिल सकता है। इन दिनों BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लान की वजह से सुर्खियों में भी छाया हुआ है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे मोबाइल टैरिफ के बीच BSNL यूजर्स को सस्ते में अच्छे प्लान ऑफर कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास ऐसा ही एक प्रीपेड प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

365 दिनों वाला प्लान

BSNL का यह रिचार्ज प्लान 1,999 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताया है। बीएसएनल का यह रिचार्ज वाउचर 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जाती है। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने इस रिचार्ज प्लान में 4G इंटरनेट चलाने वाले यूजर्स को 600GB हाई स्पीड डेटा भी ऑफर करती है। यूजर्स को यह डेटा बिना किसी डेली लिमिट के ऑफर किया जाता है यानी यूजर्स चाहें तो इस डेटा का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। यही नहीं, BSNL अपने इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ कई वैल्यू एडेड सर्विसेज भी ऑफर कर रहा है, जिनमें BSNL Tunes, Hardy Games आदि का एक्सेस शामिल हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close