April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

बाल बाल बचे बॉलीवुड एवं हरियाणवी पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया, अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Firing on Fazilpuria: गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने बॉलीवुड एवं हरियाणवी पॉप सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंक की और फरार हो गए।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Firing on Fazilpuria: गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने बॉलीवुड एवं हरियाणवी पॉप सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंक की और फरार हो गए। दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया। फायरिंग की इस वारदात में बाल बाल बचे बॉलीवुड एवं हरियाणा पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया। जानकारी के मुताबिक टाटा पंच गाड़ी में कुछ लोग आए और फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद सिंगर फाजिलपुरिया ने अपनी गाड़ी भगा दी। फाजिलपुर गांव के पास SPR मुख्य रोड पर हुई वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले STF को इनपुट भी मिला था कि किसी सिंगर को बदमाश निशाना बनाने वाले हैं।

 

एल्विश यादव का दोस्त है फाजिलपुरिया

बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया यूट्यूबर एल्विश यादव का दोस्त है और सांपों के जहर और शूट के लिए सांपों के इस्तेमाल के मामले में उसका नाम एल्विश यादव के साथ आया था। राहुल फाजिलपुरिया सिंगर हैं और उन्हें हरियाणवी गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। 32 बोर गाने में उन्हें एल्विश यादव के साथ देखा गया था


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close