April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक संदेश

Nitin Nabin Resignation: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है.

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Nitin Nabin Resignation: पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है. संजय सरावगी आज (30 मार्च, 2026) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार को इस्तीफे का कागजात सौंपेंगे. नितिन नवीन असम में हैं. चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं इसलिए वे खुद मौजूद नहीं हो सके.

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद नितिन नवीन ने इस्तीफा दिया है. वे पटना की बांकीपुर सीट से विधायक थे. अब उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है.

14 दिनों के अंदर छोड़नी होती है सदस्यता

कुछ दिनों पहले ही बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था. सभी पांच सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत हुई थी. इसमें बीजेपी से एक प्रत्याशी नितिन नवीन भी थे. नितिन नवीन के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. संविधान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति राज्यसभा का सदस्य बनता है तो उसे 14 दिनों के अंदर अपनी राज्य की सदस्यता छोड़नी होती है.

बता दें कि बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पूर्ण रूप से आगे देश की सियासत में अपना योगदान देंगे. अब नितिन नवीन जल्द राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ भी लेंगे.

युवा मोर्चा से लेकर संगठन तक का अनुभव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजनीतिक अनुभव की बात करें तो पार्टी के युवा मोर्चा से लेकर संगठन तक उन्होंने लंबा काम किया है. इसके साथ ही नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रह चुके हैं. पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे. इस तरह से वे पांच बार लगातार जनता के आशीर्वाद से सदन गए हैं.

कौन हो सकता है बांकीपुर से उम्मीदवार?

अब इस सीट के खाली होने से चर्चा शुरू हो गई है कि अब यहां से विधायक कौन होगा? इस हाई-प्रोफाइल सीट के लिए डॉ. संजय मयूख का नाम सबसे प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है. संजय मयूख वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी एवं प्रवक्ता हैं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे शीर्ष नेताओं का करीबी माना जाता है.

संजय मयूख के अलावा इस सीट के लिए ऋतुराज सिन्हा, रणवीर नंदन, अजय आलोक और ऋतुराज सिन्हा जैसे कायस्थ चेहरों के नाम भी चर्चा में हैं. अब देखना होगा कि आने वाले समय में पार्टी किसको अपना उम्मीदवार बनाती है.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close