July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Bihar Election 2025 : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह फिर उतरेंगे चुनावी मैदान में, लड़ेंगे बिहार विधानसभा का इलेक्शन, किया ऐलान

Bihar Election 2025 : भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Election 2025 : पटना: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जमशेदपुर में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं अब बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा। बीजेपी से चुनाव लड़ने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि समय बताएगा, अभी क्लीयर नहीं बोल सकता।

उन्होंने ये भी कहा कि मेरी जीत से ज्यादा चर्चा तो हार की है। पवन सिंह ने एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर ये बयान दिया। गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी कुछ दिन पहले रोहतास से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी के सुपर-डुपर स्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उन्हें पावर स्टार भी कहा जाता है और वह अपने बयानों और बेबाकी की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। स्त्री-2 फिल्म में उनका गाना ‘आई नहीं’ काफी हिट हुआ था।

बिहार के काराकाट से लड़ा था लोकसभा चुनाव

पवन सिंह ने बिहार की काराकाट संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। यहां से एनडीए दल के घटक राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी मैदान में थे। कुशवाहा की लड़ाई महागठबंधन उम्मीदवार राजाराम सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह से थी। हालांकि इस सीट पर राजाराम सिंह ने जीत हासिल की थी और उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

2019 के चुनाव में यहां से जेडीयू के महाबली सिंह 46.00% वोट शेयर के साथ जीते थे, उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को 84,542 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस चुनाव में महाबली सिंह को कुल 3,98,408 वोट मिले थे। वहीं, इस चुनाव में कुशवाहा को 36.10% वोट शेयर के साथ कुल 3,13,866 वोट ही हासिल हुए थे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close