Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 1250 रुपए, खुद सीएम ने दी जानकारी
Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना पर बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 1250 रुपए, खुद सीएम ने दी जानकारी
भोपाल: Ladli Behna Yojana 23th Installment मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतज़ार कर रही 1.26 करोड़ महिलाओं के लिए सीएम मोहन यादव सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अब ये किस्त 16 अप्रैल को सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी।
Ladli Behna Yojana 23th Installment हर महीने 10 तारीख को मिलने वाली ये किस्त इस बार थोड़ी देर से आ रही है, जिससे महिलाओं को कुछ दिन इंतज़ार करना पड़ा। लेकिन अब सीएम खुद 16 अप्रैल को मंडला ज़िले के ग्राम टिकरवारा से इस किस्त को लॉन्च करेंगे और एक क्लिक में पूरे प्रदेश की बहनों के खातों में 1250 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
सीएम मोहन यादव का सोशल मीडिया पोस्ट
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बात की जानकारी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से दी। उन्होंने लिखा: “खुशहाल बहनें, समृद्ध मध्यप्रदेश… नारी सशक्तिकरण का पर्याय बनी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त ग्राम टिकरवारा, जिला मण्डला से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं।”
खुशहाल बहनें, समृद्ध मध्य प्रदेश…
नारी सशक्तीकरण का पर्याय बनी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त ग्राम टिकरवारा, जिला मण्डला से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं।
🗓️ 16 अप्रैल, 2025
📍 ग्राम टिकरवारा, मण्डला pic.twitter.com/LcT8yM3biZ— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 14, 2025




