Benefits of coriander juice : शरीर के लिए बेहद ही लाभदायक है धनिया की जूस, जानें इसके फायदे
Benefits of coriander juice : धनिया के इस्तेमाल करने से किडनी फिल्ट्रेशन होता है। गैस, कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है।

नई दिल्ली: Benefits of coriander juice धनिया एक ऐसा मासाला है, जिसका उपयोग हर घर में किया जाता है। खाना में स्वाद बढ़ाने के लिए हर घरों पर धनिया का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। धनिया स्वाद के साथ सेहत भी देता है। लेकिन हर कोई धनिया के स्वास्थ्य लाभों के बारे में नहीं जानता। आपको बता दें कि धनिया हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभ दायक होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन के, पत्तियों में फोलेट, पोटैशियम, और मैंगनीज़ आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, ज़िंक, सेलेनियम कार्बोहाइड्रेट, फैट, डाइटरी फ़ाइबर पाया जाता है। आइए जानते हैं धनिया के जूस पीने का फायदा।
धनिया के जूस के फायदे
धनिया के जूस से कई फायदे होते हैं। धनिया में कैल्शियम होता है,जिसे पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से कई नुकसान भी होते हैं।
धनिया का जूस पीने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।धनिया का जूस आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
धनिया का जूस त्वचा की जलन को कम करता है।
यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
धनिया किडनी के स्वास्थ्य को अच्छा करता है और ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
धनिया का जूस वजन घटाने में भी मदद करता है।
धनिया त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है और मुंहासों से राहत दिलाता है।




