July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Baba Mahakal Ka Sringar : मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिपुंड.. तिरंगे की मामा, गणतंत्र दिवस पर बाबा महाकाल का ऐसा हुआ श्रृंगार, देखें तस्वीर

Baba Mahakal Ka Sringar : महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का तिरंगे से विशेष श्रृंगार किया गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Baba Mahakal Ka Sringar : देश आज धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह खास है। एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से मन मोह देने वाला वीडियो सामने आया है। महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का तिरंगे से विशेष श्रृंगार किया गया।

तिरंगे की माला के साथ विशेष श्रृंगार

भगवान महाकाल को तिरंगे की माला अर्पित कर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया। भगवान महाकाल के कपाट खुलते ही रविवार सुबह 4:00 बजे भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें तिरंगे की माला, वस्त्र और कुंडल शामिल थे।

भस्म आरती में श्रद्धालुओं की भीड़

मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिपुंड के साथ भगवान को भांग, चंदन और आभूषण आर्पित किए गए। भस्म आरती के दौरान भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाएं पहनाई गईं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close