July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशराजनीति

Attack on Kanhaiya Kumar : कन्हैया कुमार की हुई जमकर पिटाई, माला पहनाने आए शख्स ने कर दी थप्पड़ों की बरसात

Attack on Kanhaiya Kumar : दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Attack on Kanhaiya Kumar : दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक शख्स माला पहनाने के बहाने कन्हैया कुमार के पास पहुंचता है और थप्पड़ मार देता है। इस दौरान कन्हैया कुमार पर स्याही भी फेंकी गई है।

मामला दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके का है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की उस्मानपुर ऑफिस में कन्हैया कुमार की मीटिंग थी। मीटिंग पूरी होने के बाद कन्हैया कुमार को छोड़ने के लिए आप पार्षद छाया शर्मा नीचे आई थीं। इस दौरान कई लोग नारेबाजी करते हुए कन्हैया कुमार के पास पहुंच आए। इन्हीं में से एक शख्स माला पहनाने के बहाने कांग्रेस प्रत्याशी के एकदम करीब पहुंच गया और माला पहनाने के बजाय थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले शख्स ने उन पर स्याही भी फेंकी।

हमलावर की जमकर पिटाई

कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स को समर्थकों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद हमलावर की जमकर पिटाई की गई। पिटाई में  हमलावर को काफी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार सुरक्षित हैं।

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद छाया शर्मा ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में छाया शर्मा ने पुलिस को बताया कि जब वो कन्हैया को छोड़ने के लिए बाहर आईं तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। छाया ने कहा कि जब कन्हैया को उन्होंने बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी हमलावरों ने दुर्व्यवहार किया।

कन्हैया कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) के टिकट पर बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कन्हैया कुमार हार गए थे। बाद में कन्हैया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2024 में कांग्रेस ने कन्हैया पर भरोसा जताते हुए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट दे दिया। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा को दो बार के सांसद मनोज तिवारी से है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close