September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों ने तोड़ा दम, जानें कैसे हुआ ये बड़ा हादसा

Accident Latest News: जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने एक कार को ठोकर मार दी, जिससे कार पलट गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Accident Latest News: मथुरा। जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने एक कार को ठोकर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि घटना बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घटी है। जहां कार सवार लोग दिल्ली से कानपुर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दी। हादसे में कार हाइवे पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना होती देख राहगीरों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचनापर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी कार सवार लोगों को कार से बाहर निकलाकर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी है। मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुट गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close