July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

Asha Bhosle Passes Away: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, कल अस्तपताल में हुईं थी भर्ती

Asha Bhosle Passes Away: भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Asha Bhosle Passes Away: नई दिल्ली। भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। यह दुखद खबर उनके उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है।

पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के से सम्मानित से सम्मानित आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के अनुसार, कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?

मशहूर गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, ‘मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रैंड में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वे रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’

अपने में करियर में 12 हजार से ज्यादा गीत गाए

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए और संगीत जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उनके निधन से बॉलीवुड, महाराष्ट्र और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close