Amit Shah in Haryana : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग (OBC) विरोधी होने का आरोप लगाया। अमित शाह ने कहा कि अगर कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में आती है, तो वह ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ओबीसी को आरक्षण प्रदान करने के लिए 1950 के दशक में गठित काका कालेलकर आयोग का जिक्र किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक इसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया।




