April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

बिहार चुनाव के नतीजों के बीच बाबा बागेश्वर ने कह दी अपने दिल की बात, जानें क्या कहा

Bihar Election Result 2025: बाबा बागेश्वर ने भी इस मामले में बयान देते हुए अपने मन की बात कह दी है। आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bihar Election Result 2025: बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहला चरण 6 नवंबर को था तो दूसरा चरण 11 नवंबर था। अब आज यानी 14 नवंबर को इन सभी वोटों की गिनती की जा रही है। किस नेता की किस्मत में जनता ने क्या लिखा है, यह धीरे-धीरे सामने आ रहा है और शाम तक सब कुछ साफ हो ही जाएगा। इसी बीच वोटों की गिनती और जीत को लेकर अलग-अलग नेताओं और लोगों के बयान भी सामने आ रहे हैं। वहीं बाबा बागेश्वर ने भी इस मामले में बयान देते हुए अपने मन की बात कह दी है। आइए बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

बाबा बागेश्वर के मन में क्या है?

उनका कहना है कि बिहार की जनता ने जिसे वोट दिया होगा वो जीतेगा। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपने दिल की बात कह दी। बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘मगर भगवान करे कि राष्ट्रवादी विचारधारा और सनातन सांस्कृतिक विचारधारा के लोग विजयी हों, ऐसी हम भगवान से प्रार्थना करते हैं।’ उन्होंने सीधे तौर किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया मगर उन्होंने अपने मन की बात भी बता दी।

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक क्या हैं अभी के नतीजे

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक अभी JDU 81 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा भी 78 सीटों पर लीड कर रही है। अब आपको राजद के बारे में बताते हैं। RJD 35 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं चिराग पासवान की LJPRV 22 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर आगे है और CPI(ML)(L) 4 सीटों पर आगे है और HAM भी 4 सीटों पर आगे है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close