July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Gold and Silver Price: एक दिन में 27,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, जानें अब कहां पहुंचा भाव

Gold and Silver Price: पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी के साथ ही सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Gold and Silver Price: नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में दो सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को 10 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 26,850 रुपये यानी करीब 10 प्रतिशत गिरकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि, पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी के साथ ही सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को 2310 रुपये सस्ता हुआ सोना

अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने की कीमत गुरुवार को 2310 रुपये यानी 1.51 प्रतिशत गिरकर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि, बुधवार को ये 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ”सोने और चांदी ने हाल की बढ़त को गंवा दिया, जिससे दो दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया। बाजारों में सोने और चांदी पर नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ी हुई अस्थिरता लौट आई।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी और सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी और सोने के वायदा भावों में घरेलू व्यापार में देखी गई गिरावट का ही प्रभाव नजर आया। कॉमेक्स पर मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 8.85 डॉलर यानी 10.48 प्रतिशत की गिरावट आई और ये 75.55 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिन के दौरान इसमें 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई और ये 73.38 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर या 1.61 प्रतिशत टूटकर 4870.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में इसने एक बार फिर 5000 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था।

सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, ”ऐसी उम्मीद थी कि गिरावट आने पर निवेशक खरीदारी के लिए आगे आएंगे लेकिन हालिया तेजी टिक नहीं पाई, जिसकी वजह से चांदी और अन्य धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रहने के आसार हैं।” जिगर त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति की उम्मीदों की वजह से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जिसकी वजह से सोने-चांदी में बिकवाली तेज हो रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close