Aircraft Crash in Guna : मध्य प्रदेश के गुना में क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट, दोनों पायलट घायल
Aircraft Crash in Guna : मध्यप्रदेश के गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
Aircraft Crash in Guna : मध्यप्रदेश के गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दो पायलट उसे लेकर टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़े थे। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद गुना के एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया। आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने से हुआ है। कैप्टन वीसी ठाकुर और एक अन्य पायलट घायल हैं। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए एयरक्राफ्ट गुना लाया गया था।
टी आई कैंट के दिलीप राजोरिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट बेलगावी एविएशन का है। यह टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। दोनों पायलट भी बेलगावी एविएशन से ही आए थे। पायलट शनिवार को ही गुना आए थे। हैदराबाद के बताए जा रहे हैं दोनों पायलट, जो घायल हैं। टेस्ट फ्लाइट के लिए दोनों पायलट प्लेन को लेकर उड़े थे ऐसे में आशंका है इंजन फेल होने से हुआ हादसा




