April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंगराजनीति

Afzal Ansari in Lok Sabha : इस कार्यकाल में अफजाल अंसारी का सदन में पहला भाषण, मोदी सरकार पर बोला हमला

Afzal Ansari in Lok Sabha : यूपी के गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद ने आज इस कार्यकाल में अपना पहला भाषण दिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

गाजीपुर। Afzal Ansari in Lok Sabha : यूपी के गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद ने आज इस कार्यकाल में अपना पहला भाषण दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं अफजाल अंसारी ने अल्पसंख्यकों के लिए बजट में कटौती को मुद्दा बनाते हुए कई सवाल खड़े कर दिए। बता दें कि अफजाल अंसारी ने शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया और शिक्षा के लिए सरकारी धन मुहैया कराने में मोदी सरकार 2.5 के निरंतर और निराशाजनक रिकॉर्ड पर चर्चा की, तथा अपने भाषण का समापन एक तीखे दोहे के साथ किया।

Afzal Ansari in Lok Sabha : सदन में अफजाल अंसारी ने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी के लिए जहां बजट में वृद्धि किए जाने की जरूरत थी, वहां उनके लिए निर्धारित बजट में भी भारी कटौती की गई है। अफजाल अंसारी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर फाउंडेशन का बजट पहले से ही कम था। 40 करोड़ का जो बजट था, इसे अब घटाकर के 30 करोड़ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे मानसिकता का पता चलता है। अल्पसंख्यकों की शिक्षा के लिए बजट में भी कटौती की गई जबकि उसमें व्यापक वृद्धि की आवश्यकता थी।

 

सदन में अफजाल अंसारी की पंक्तियां

अफजाल अंसारी ने कहा कि बजट में एससी-एसटी, ओबीसी को जो मुफ्त कोचिंग के माध्यम से सहायता के लिए जो बजट दिया जाता था, वह पहले से ही कम था। 47 करोड़ से घटाकर इसे अब 35 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर की एजुकेशन के क्षेत्र में एससी-एसटी के लिए पहले 111 करोड़ का प्रावधान था, उसमें भी बड़ी कटौती कर दी गई है। अफजाल अंसारी ने ‘देवता मेरे आंगन में उतरेंगे कब, जिंदगी भर यही सोचता रह गया और मेरे बच्चों ने उस चांद को छू लिया, जिंदगी भर जिसे पूजता रह गया’ पंक्तियां भी सुनाईं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close