April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतब्रेकिंग

Rishabh Pant : दिल्ली कैपिटल्स को लगा जोर का झटका! ऋषभ पंत हुए टीम से बाहर, सामने आई ये बड़ी वजह

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड हो गए हैं!Rishabh Pant suspended from Delhi Capitals

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Rishabh Pant suspended from Delhi Capitals : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए सस्पेंड हो गए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत समेत पूरी टीम के ऊपर तगड़ा जुर्माना भी लगाया गया है। पंत के ऊपर यह ऐक्शन आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए लिया गया है। ऋषभ की टीम ने सात मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ मैच खेला था। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स का ओवर रेट काफी स्लो था। चूंकि इस सीजन में ऐसा तीसरी बार हुआ था, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

 

Rishabh Pant suspended from Delhi Capitals : ऋषभ पंत के ऊपर तीस लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड भी किया गया है। वहीं, इंपैक्ट प्लेयर समेत यह मैच खेलने वाली पूरी टीम को भी सजा दी गई है। सभी खिलाड़ियों को मैच फीस का आधा हिस्सा या 12 लाख रुपए, जो भी कम होगा, बतौर जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 8 के तहत दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए अपील की थी। इस अपील को बीसीसीआई के जांच अधिकारी के पास रेफर किया गया था। मामले की वर्चुअल हियरिंग के बाद जांच अधिकारी ने मैच रेफरी का फैसला सही पाया।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close