July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देश

Accident News: मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों की बोलेरो खाई में गिरी, 7 की मौत, चंबा में लगातार दूसरे दिन दर्दनाक हादसा

Himachal Pradesh Accident News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Himachal Pradesh Accident News: चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मसरूंड-हमल मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव के निवासी काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। धाम में शामिल होने के बाद सभी लोग बोलेरो से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अंधेरे और दुर्गम इलाके के बावजूद ग्रामीणों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो इतनी बड़ी जनहानि टाली जा सकती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी चंबा जिले में NH-154A पर बनीखेत-चंबा मार्ग स्थित डैम व्यू प्वाइंट के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और क्रैश बैरियर जैसे सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close