June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025 : आज इन राशियों का खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, यहां पढ़े 26 मार्च का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 March 2025 : आज इन राशियों का खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, यहां पढ़े 26 मार्च का पूरा राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- कार्य संपन्नता की तरफ जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। चोट चपेट लग सकती है। शारीरिक परेशानी, मानसिक परेशानी, बच्चों की स्थिति इन सारी चीजों पर ध्यान दें। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ का। नौकरी चाकरी की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम, संतान ये स्थिति अच्छी नहीं है। काली जी को प्रणाम करें और हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार भी मध्यम। डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए थोड़ा अच्छा समय रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं हो सकता है क्योंकि भावुकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा फिर भी लिक्विड फंड में थोड़ी सी कमी का महसूस रहेगा आपको। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर नियंत्रण रखें बाकी स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संतान भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अवांछित खर्च होंगे, जिससे मन परेशान रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान अच्छा लेकिन स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close